राजनीति से सन्यास नहीं लेंगी मायावती, अपने दम पर अकेले लड़ेगी पार्टी 2024 का चुनाव

Share on

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति से अभी सन्यास नहीं ले रही हैं। पार्टी अपने बूते पर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन से बसपा को फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है। सवर्ण वोट बसपा को नहीं मिलता है जबकि उनका कैडर वोट दूसरी पार्टी ले जाती हैं। उन्होंने फैसला किया है कि बसपा अपने दम पर ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी अकेले चुनाव लड़कर बेहतर रिजल्ट लाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के बिना चुनाव लड़कर वे उचित भागेदारी मिलने पर समर्थन दिया जा सकता है। लेकिन बसपा किसी को भी मुफ्त में समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सोच रखने वाले दलों से बसपा दूरी बनाकर रखेगी। उन्होंने देश में निष्पक्ष चुनाव की वकालत भी की।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *