राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका व वरूण गांधी बाहर

  • विनय कटियार को भी रखा गया बाहर, मिथुन चक्रवर्ती को दी गई जगह
    गाजियाबाद।
    भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांसद मेनका गांधी व वरूण गांधी को जगह नहीं दी गई है। इनके साथ ही विनय कटियार को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नए चेहरे के रूप में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को जगह दी गई है। नई कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार के खिलाफ मुखर होने के चलते भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरूण गांधी व सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किया गया है।
    कार्यकारिणी में 80 सदस्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button