लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

आईटीएस डेंटल कॉलेज ने अगस्त, 2023 में स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया 3800 मरीजों के दांतों का परीक्षण

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कालेज द्वारा अगस्त, 2023 में मरीजों के लिए गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों ढिकोली, कल्लूगढ़ी, नंदग्राम, जावली, रहीसपुर, लोनी, करहेड़ा, कलछीना, कन्नौजा, रजापुर, नेकपुर, फर्रूखनगर और सदरपुर आदि के साथ-साथ लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक्स, फॉर्च्यून रेजीडेंसी, चार्म्स कैसल और स्टार रमेश्वरम जैसी गाजियाबाद की विभिन्न सोसायटियों में भी विभिन्न दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अच्छी मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा जरूरतमंद लोगों को दंत चिकित्सा सेवा प्रदान की गयी। इसके साथ ही माह के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह और स्वतंत्रता दिवस मेरी माटी मेरा देश के अवसर पर विशेष शिविर भी आयोजित किये गये।
शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर विभिन्न दंत उपचार किये गये। संस्थान के दंत विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में लगभग 3800 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की तथा आवश्यक उपचार बताये। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थों के बारे में शिक्षित किया गया जो दांतों की सड़न पैदा कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मौखिक रोगों से संबंधित उकने प्रश्नों के उत्तर भी दिये। इसके बाद शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतों की सफाई करायी, दांतों की सड़न को रोकने के लिए एपीएफ जैल लगाना और और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतों में मसाला भी भरा गया। इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्श भी दिये गये। इसके साथ दंत विशेषज्ञों द्वारा उचित टूथब्रश करने की तकनीक का प्रदर्शन ब्रशिंग मॉडल और दूथब्रश की मदद से किया गया तथा दवाईयों के साथ सभी उपचार नि:शुल्क प्रदान किये गये। अंत में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आईटीएस डेन्टल कॉलेज में भेजा गया। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। जिसके लिये सभी मरीजों ने संस्थान का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button