लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से मिला टीला गांव का प्रतिनिधिमंडल, टीला सेवाधाम रोड के निर्माण की मांग की

लोनी। नगर पालिका में शामिल हुए ग्राम टीला शहबाजपुर के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भाजपा नेता ईश्वर मावी के नेतृत्व में गाजियाबाद के सांसद व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री जनरल वीके सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिला और जर्जर हो चुके टीला सेवाधाम रोड के जल्द निर्माण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि टीला सेवाधाम रोड लोनी क्षेत्र के लगभग 20 गांवों व दर्जनों कालोनियों को दिल्ली से जोड़ने वाला मुख्य रोड है, इस रोड से रोजाना हजारों लोग दिल्ली आते जाते हैं लेकिन पिछले 6 वर्षों से इस रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि गाडियां तो दूर पैदल चलना भी दुभर हो गया है। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वह जल्दी ही इस रोड का निर्माण कराने के लिए यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री और नगर पालिका के अधिकारियों से बात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व ग्राम प्रधान ओमवीर मावी, सुरेश प्रधान, सतेंद्र भगतजी व मास्टर निरंजन कुमार शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button