गाजियाबाद

आई0टी0एस डेंटल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

गाजियाबाद, आईटीएस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल मेडिसिन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें संस्थान की सभी महिला चिकित्सकों एवं छात्राओं ने भाग लिया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस साल का विषय गिव टू गैन‘‘ था। यह विषय इस विचार को रेखांकित करता है कि जब समाज महिलाओं में निवेश करता है, तो पूरा समुदाय उनकी प्रगति और नेतृत्व से लाभान्वित होता है। यह संदेश देता है कि शिक्षा, अवसर और सहयोग के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि सफलता की एक सार्थक वृद्धि है। ज्ञान साझा करने और विकास के अवसर प्रदान करने से मजबूत परिवार, सशक्त समुदाय और अधिक समानता पूर्ण समाज का निर्माण होता है। इस अवसर पर ओरल मेडिसिन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मिनी बुके प्रतियोगिता से हुई, इसके बाद क्विलिंग एवं ज्वेलरी मेकिंग तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं ने बीडीएस के छात्रों को अपनी रचनात्मक, कौशल और नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया, जो यह दर्शाता है कि जब विविध प्रतिभाओं को मंच मिलता है तो सृजनात्मकता में भी वृद्धि होती है।
इसके अलावा डॉ. आंका शर्मा ने महिला स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया। इस सत्र मे व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर चर्चा की गई, जिससे महिला कार्यबल को अपने स्वास्थ्य और कल्याण को बनाए रखने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में सभी महिला फैकल्टी को आमंत्रित किया गया, जहां उनके नेतृत्व और डेन्टल क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अक्षय राठौर, प्रोफेसर एंड एचओडी, ओरल मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा तथा संस्थान के निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. देवी चरण शेट्टी को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button