गाजियाबाद विकास प्राधिकरण: शहर के समग्र विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाएँ

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षनन्द किशोर कलाल के नेतृत्व में शहर के नियोजित विकास, आधुनिक अवसंरचना, पर्यावरण संरक्षण, खेल सुविधाओं के विस्तार तथा निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण एवं दूरगामी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से गाजियाबाद को एक आधुनिक, हरित एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य निर्णय / प्रमुख उपलब्धियाँ
- हरनंदीपुरम आवासीय योजना में भूमि क्रय की प्रक्रिया तेज 79 हेक्टेयर भूमि क्रय, 130 हेक्टेयर की सहमति प्राप्त व क्रय की प्रक्रिया में।
- योजना के लिए कंसल्टेंट का चयन, संशोधित क्च्त् शीघ्र प्रस्तुत की जाएगी।
- मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत ₹400 करोड़ की धनराशि प्राप्त तथा वर्तमान तक योजना पर कुल लगभग रू0 440 करोड़ व्यय किया जा चुका है।
- राजनगर एक्सटेंशन में जोनल सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर।
- राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने का निर्णय।
- स्टेडियम के आसपास एरोसिटी थीम आधारित एकीकृत टाउनशिप विकसित होगी।
- हिंडन नदी तटबंध परियोजना से बाढ़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को मजबूती।
- शहर में थीम आधारित पार्कों का विकास।
- सिटी फॉरेस्ट पार्क का पुनर्विकास (₹55 करोड़)।
- शहर के प्रमुख गोल चक्करों का ग्रीनलैंड थीम पर सौंदर्यीकरण।
- मधुबन बापूधाम योजना में पार्कों और आवासीय भवनों के अनुरक्षण हेतु टेंडर।
- हरनंदीपुरम आवासीय योजना
गाजियाबाद एवं एनसीआर क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक एवं सुनियोजित आवासीय विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा हरनंदीपुरम आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इस योजना को मई 2025 में प्राधिकरण की 169वीं बोर्ड बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई थी।
भूमि क्रय की प्रगति
योजना के प्रथम चरण में लगभग 76 हेक्टेयर भूमि किसानों से सहमति के आधार पर क्रय की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त लगभग 128 हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों से सहमति प्राप्त हो चुकी है तथा क्रय प्रक्रिया प्रचलित है।
क्च्त् की स्थिति
योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (क्च्त्) तैयार करने के लिए कंसल्टेंट का चयन किया जा चुका है। कंसल्टेंट द्वारा योजना के संबंध में दो बार प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया जा चुका है। प्राधिकरण द्वारा दिए गए सुझावों को सम्मिलित करते हुए संशोधित प्रस्ताव पुनः प्रस्तुत किया जाएगा और अंतिम क्च्त् शीघ्र प्रस्तुत की जाएगी।
वित्तीय प्रावधान
योजना का कुल प्रस्तावित बजट लगभग ₹2,384 करोड़ है।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत ₹400 करोड़ की धनराशि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को प्राप्त हो चुकी है, जिससे योजना के प्रारंभिक विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
- राजनगर एक्सटेंशन में सड़क अवसंरचना विकास
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में जोनल प्लान के अंतर्गत कई प्रमुख मार्गों का निर्माण प्रगति पर है।
- ब्-6 जोनल रोड (24 मीटर) लगभग 50ः कार्य पूर्ण, मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश।
- क्-2 जोनल रोड (18 मीटर) दृ लगभग 30ः कार्य पूर्ण, कार्यदायी संस्था को गति बढ़ाने के निर्देश।
- ।-6 जोनल रोड (45 मीटर) दृ गौड़ कैस्केड सोसायटी से मेरठ रोड कनेक्टिविटी, जून 2026 तक लक्ष्य।
- ठ-2 जोनल रोड (30 मीटर) दृ एमजी घरौंदा सोसायटी से भट्टा नं.-5 तक निर्माण कार्य प्रगति पर।
इसके अतिरिक्त आउटर रिंग रोड से जुड़ने वाले मार्गों के समग्र विकास के लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है।
- राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
राजनगर एक्सटेंशन के ग्राम मोरटी एवं अटौर में लगभग 31 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
प्रमुख विशेषताए-
- 55,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता
- अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच
- दर्शक दीर्घाएँ एवं कॉर्पारेट बॉक्स
- मीडिया सेंटर
- आधुनिक खेल सुविधाएँ
यह परियोजना उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन(न्च्ब्।) और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सहयोग से विकसित की जाएगी। इसकी अनुमानित लागत लगभग ₹450 करोड़ है।
- एरोसिटी थीम आधारित एकीकृत टाउनशिप
प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के आसपास एरोसिटी थीम आधारित आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी।
प्रस्तावित सुविधाएँ
- उच्च स्तरीय आवासीय परिसर
- वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स
- होटल एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र
- रिटेल एवं शॉपिंग ज़ोन
- खेल अकादमी
- संस्थागत क्षेत्र
- मल्टीलेवल पार्किंग
- स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन
यह परियोजना निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन में सहायक सिद्ध होगी।
- हिंडन नदी तटबंध परियोजना
गाजियाबाद में बाढ़ नियंत्रण एवं नदी तट संरक्षण के उद्देश्य से हिंडन नदी के किनारे तटबंध निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
इस परियोजना के अंतर्गत –
- नदी तटों का संरक्षण
- बाढ़ नियंत्रण
- तटीय क्षेत्रों में जलभराव से राहत
- नदी किनारे संपर्क मार्ग का विकास
दीर्घकालिक दृष्टि से नदी किनारे रिवरफ्रंट आधारित सार्वजनिक गतिविधियों एवं हरित विकास की संभावनाओं को भी विकसित किया जाएगा।
- थीम आधारित पार्कों का विकास
हरित गाजियाबाद की अवधारणा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पार्क विकसित किए जा रहे हैं कृ
- रामायण थीम पार्क (कोयल एन्कलेव) . ₹26.26 करोड़
- संस्कृति दर्शन पार्क (इंदिरापुरम) दृ ₹16 करोड़
- विकसित भारत पार्क (मधुबन बापूधाम) दृ ₹45 करोड़
- डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क (राजेंद्र नगर) दृ ₹53 करोड़
- सिटी फॉरेस्ट पार्क का पुनर्विकास
लगभग 143 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित सिटी फॉरेस्ट पार्क का लगभग ₹55 करोड़ की लागत से पुनर्विकास प्रस्तावित है।
इसमें एडवेंचर जोन, वॉटर एक्टिविटी, जंगल स्टे, डायनासोर पार्क, फिशिंग जोन, हॉर्स राइडिंग, मेडिटेशन जोन और वॉटरफॉल जैसी सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।
- गोल चक्करों का पुनर्विकास
शहर के प्रमुख गोल चक्करों का ग्रीनलैंड थीम पर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता और ट्रैफिक प्रबंधन दोनों में सुधार होगा। प्रथम चरण में 5 गोल चक्करों का पुनर्विकास किया जाएगा।
जनपद में विकास हेतु प्रस्तावित चौराहों तथा सिग्नल फ्री किये जाने हेतु तिराहों/चौराहों का विवरण-
- डी0पी0एस0 चौराहे से लीलावती चौराहा, दोनो चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं इनके मध्य स्थित लगभग 800 मी0 मार्ग को ‘‘मॉडल रोड़’’ के रूप में विकसित किये जाने का कार्य।
- हापुड़ चुंगी से डायमण्ड कट तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तथा डायमण्ड कट को सिग्नल फ्री किये जाने का कार्य।
- मधुबन बापूधाम योजना में स्थित राउण्ड अबाउट के सौन्दर्यीकरण का कार्य।
4 . मधुबन बापूधाम योजना स्थित बुनकर मार्ट चौराहे पर रोटरी का निर्माण - रिवर हाईटस चौराह, राजनगर एक्स0 का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण
- होली चाईल्ड चौराहा, नेहरूनगर का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण।
7 . हापुड़ तिराहा (ठाकुरद्वारा तिराहा), हापुड़ रोड का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण। - हिन्ट चौक, राजनगर का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण।
- अजनारा चौराहा, राजनगर एक्सटेंशन का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण
- सेठ मुकन्दलाल चौराहे को सिग्नल फ्री किये जाने का कार्य। प्राधिकरण क्षेत्र में समुचित विकास कराये जाने हेतु प्रस्तावित/प्रक्रियाधीन निविदाओं का विवरण-
- प्राधिकरण द्वारा निर्मित ऐलिवेटेड रोड़ पर इन्दिरापुरम से दिल्ली तथा दिल्ली से वसुन्धरा जाने हेतु स्लिप रोड़ का निर्माण कार्य – लगभग रू0 100 करोड़
- पॉकेट-म् के 9 पार्कों का निर्माण/उच्चीकरण – ₹112.29 लाख
- पॉकेट-ठ के 2 पार्कों का निर्माण/उच्चीकरण – ₹80.85 लाख
- 1504 भवनों का अनुरक्षण कार्य-₹143.60 लाख
- 5024 म्ॅै भवनों का अनुरक्षण कार्य-₹364.83 लाख
- कोयल एन्क्लेव योजना लोनी, गाबाद में 1ग10 एमवीए सबस्टेशन का निर्माण कार्य 203.40 लाख
- मधुबन बापूधाम योजना के औद्योगिक पॉकेट में स्थित शहीद स्मारक पार्क में ओपन एयर थियेटर का निर्माण कार्य-109.88 लाख।
- कोयल एन्क्लेव योजनान्तर्गत आन्तरिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, डिवाईडर एवं नालियों की मरम्मत का कार्य-434.05 लाख।
- मधुबन बापूधाम योजना हेतु हापुड़ रोड़ से पहुंच मार्ग(एन0डी0आर0एफ0 रोड़) का समग्र विकास कार्य-919.44 लाख।
- मधुबन बापूधाम योजना के निकट गोविन्दपुरम ैज्च् से बुनकर मार्ट तक 30 मी0 चौड़ी सड़क के सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण का कार्य-1202.02 लाख।
- मधुबन बापूधाम योजना के पॉकेट-ए का विकास कार्य-5951.52 लाख।
- मधुबन बापूधाम पॉकेट ई व एफ में पूर्व निर्मित दुर्बल आय वर्ग हेतु 5024 भवनों के अनुरक्षण का कार्य-364.83 लाख।
- इन्दप्रस्थ आवासीय योजना के ब्लॉक-डी के अन्तर्गत 34 भूखण्डो का बाहय वि़द्युतीकरण तथा प्रकाश व्यवस्था का कार्य-7.57 लाख
- कोयल एन्क्लेव योजना में मेन एवं आन्तरिक सीवर लाइन तथा मेनहोल की सफाई का कार्य 15.86 लाख
- इसके अतिरिक्त लगभग 100 करोड़ से अधिक धनराशि के कार्य वर्तमान में संचालित एवं प्रक्रियाधीन है।
वित्तीय प्रस्ताव
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए
- कुल प्रस्तावित आय – ₹3,49,640 लाख
- कुल प्रस्तावित व्यय – ₹3,28,700 लाख


