गाजियाबाद

आरकेजीआईटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। आरकेजीआईटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में वूमेन सेल आरकेजीआईटी द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड हॉलिस्टिक डेवलपमेंट पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिस उपासना सिंह एडवोकेट एवं एंटरप्रेन्योरर एवं श्रीमती भावना वार्ष्णेय फाउंडर आॅफ अनाहत फाउंडेशन ने अपने प्रमुख भाषण में नारी के अधिकारों एवं तनाव मुक्त रहने के तरीका समझाए। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं, छात्र एवं फैकल्टी उपस्थित रहे। संस्थान के डीन एकेडमिक डॉ आर के यादव ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम की कन्वीनर एवं चेयरपर्सन वूमेन सेल डॉक्टर ममता गोयल ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के ग्रुप एडवाइजर डॉक्टर लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी के चौहान, प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ. मोनिका सचदेवा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच जी गर्ग मौजूद रहे। संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने सभी को कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी। कार्यक्रम में डॉक्टर रोबिन अब्राहम, श्रीमती गीतिका मेहता, डॉक्टर मंजूषा गोयल, इंजीनियर उमाशंकर प्रजापति, श्रीमती रेणु सिंघानिया का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button