लेटेस्टशहर

इंस्टीट्यूट चार्टर्ड एकाउंटेंटस व लोक प्रहरी ने किया कवि सम्मेलन का आयोजन

गाजियाबाद। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूट चार्टर्ड अकाउंटेंटस आफ इंडिया एवं लोक प्रहरी एक सामाजिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता पाठ किया। सात राज्यों से आई 16 जिलों की सीए क्रिकेट टीम के कप्तान व उप कप्तान को मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व आईसीआई के केंद्रीय अध्यक्ष सीए निहार एम जम्बूसरिया ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 19 नवम्बर को होने वाले फाइनल पुरस्कार वितरण की ट्राफी का अनावरण भी किया गया। फाइनल में ट्राफी व पुरस्कार वितरण यूथ आइकोन भाजपा नेता फिक्की सदस्य नीरज सिंह द्वारा किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज नारायण शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष भाजपा, आशा शर्मा महापौर गाजियाबाद, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बलदेव राज शर्मा, अजय शर्मा प्रदेश संयोजक भाजपा, मानसिंह गोस्वामी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, अनिल खेड़ा विधानसभा प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक सीए आदित्य गुप्ता ने बताया कि आॅल ओवर इंडिया से सीए क्रिकेट टीम गाजियाबाद आई हुई है। उनके मैच यहां चल रहे हैं। कवि सम्मेलन के संयोजक डॉक्टर अशोक नागर ने बताया कि क्रिकेट खिलाड़ियों को गाजियाबाद के सभ्य सांस्कृतिक मंच से रूबरू कराकर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के माध्यम से उनके गाजियाबाद आगमन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया गया है।
कवि सम्मलेन में काव्य रसधारा के साथ कवि सुरेश अलबेला, कवि गौरी मिश्रा , कवियत्री मुमताज नसीम, शायर राज कौशिक, कवि अमित शर्मा,कवियत्री श्वेता सिंह, शुभम त्यागी, पीयूष मालवीय, संजय कुशवाहा, रामदिलावर, कवि पंकज शर्मा, कवियत्री वैशाली मित्तल उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन के मंच संचालन का कार्य ओज कवि अमित शर्मा द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल,पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,संदीप त्यागी आदि को कोरोना वैक्सीनेशन में अहम योगदान देने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में आईसीएआई के चेयरमैन सीए आदित्य गुप्ता, वॉइस चेयरमैन सीए करण गर्ग, सचिव सीए अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण कुमार सिंघल, विशेष सदस्य सीए मानसी गर्ग एवं कवि सम्मेलन के संयोजक डॉक्टर अशोक नागर तथा प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप चौधरी व बालकिशन गुप्ता ने सभी कवियों, अतिथियों का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button