लेटेस्टशहरशिक्षा

लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद। मुरादनगर गंगनहर स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रा दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति ने दसवीं व बारहवीं की बोर्ड कक्षाओं में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विकास डागर एवं डा. आकांक्षा डागर ने सभी बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता, प्रबंधक विनोद जिंदल, कोषाध्यक्ष अरविंद भारतीय, उपाध्यक्ष रमाशंकर उपाध्याय, प्रधानाचार्य सोम गिरी, पूरणमल जिंदल, विजय कुमार गोयल, अशोक अग्रवाल, बिंदु त्यागी, संजीव त्यागी, डा. केशव त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार महमूद अली, पत्रकार रीटा, सौरभ, मोहित त्यागी, अनिल मित्तल, सुदर्शन जी, डा. अरुण कुमार, डा. आशीष, संदीप, नवीन सिंघल, शेखर, शुभम त्यागी, अरुण, राकेश गोयल, लोकेश वर्मा, पंकज गर्ग, सौरव मित्तल सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति, स्कूल के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button