लेटेस्टशहर

पर्यावरण को बचाने में उत्थान समिति की महती भूमिका, पौधा लगाते हुए अपनी फोटो भेजें और पाएं अपनी सेल्फी युक्त सर्टिफिकेट

गाजियाबाद। पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए हम सभी का कर्तव्य बनता है। आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा, पानी बचाए रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है लेकिन इंसान है कि अपने थोड़े से लालच में कल के भविष्य को गर्त में धकेलने का काम कर रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करने की बजाए उसे उजाड़ने में लगा है। जो आने वाली पीढ़ी के लिए भी घातक हो सकता है लेकिन पर्यावरण को बचाने के लिए सामाजिक संस्था उत्थान समिति ने बीड़ा उठाया है। उत्थान समिति ने उत्तर प्रदेश वन विभाग के सहयोग से सेल्फी विद सैपलिंग नाम से अभियान छेड़ रखा है। पांच जून 2021 से शुरू किए गए इस अभियान में लोग जुड़ रहे हैं और पौध लगाकर पर्यावरण को बचाने में सहयोग कर रहे हैं। उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुरू किया गया, इसके तहत आप पौधा लगाते हुए अपनी फोटो भेजें और पाएं अपनी सेल्फी युक्त सर्टिफिकेट।
उन्होंने बताया कि पिछले साल दुनिया के पांच सबसे प्रचंड मौसमी घटनाएं एशिया के असामान्य बारिश के मानसून से संबंधित थीं। भारत और चीन में बड़ी बाढ़ मानसून की असामान्य बारिश की वजह से आई थीं. ये घटनाएं जलवायु के बारिश पर पड़ने वाले असर के अनुमानों के मुताबिक थीं। साल 2013 में उत्तराखंड में मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं में 6 हजार लोग मारे गए थे। अभी हाल ही में हिमाचल और उत्तराखंड में भी भूस्खलन की एवं बादल फटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी हैं। इन सभी घटनाओं का कारण पर्यावरण के साथ इंसानों का खिलवाड़ है। अब देर न करें, आइये पर्यावरण को बचाने में हम भी कुछ सहयोग करें।

आप इस लिंक पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड करें।
http://events.utthanindia.org/events/selfie-with-sampling
इसके साथ ही अपना नाम, पता और आपने पौधा कहाँ लगाया है इत्यादि फॉर्म में भरें। सभी को सर्टिफिकेट दिए जायेंगे जिसमें उनके द्वारा भेजी गयी फोटो भी लगी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button