लेटेस्टशहरशिक्षा

डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में जन्माष्टमी पर्व को लेकर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपांजलि अग्रवाल, विद्यालय के उप चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल और प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कृष्ण वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई इसके बाद कृष्ण परिवार झांकी, ब्रह्मांड दर्शन, ओखली लीला, रासलीला, मटकी फोड़ आदि अनेक झांकियां कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के छात्रों द्वारा नृत्य नाटिका एवं गीतों के माध्यम से प्रदर्शित की गईं। वासुदेव का कृष्ण को बृज लाना, गाय चराना जैसे अनेक लीलाओं का मंचन नृत्य द्वारा किया गया । छात्रों द्वारा कृष्ण रूप में मटकी फोड़ने की लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतर सदन दही हांडी प्रतियोगिता भी की गई जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि दीपांजलि अग्रवाल, उपचेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button