लेटेस्टशहर

गाजियाबाद बेडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल व सचिव नरेन्द्र शर्मा बने

  • एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद अनिल अग्रवाल, संरक्षक कमल सेखरी व डा.पीएन अरोड़ा
  • उपाध्यक्ष अंजुल अग्रवाल आदि व संयुक्त सचिव सामंत सेखरी आदि का चयन

गाजियाबाद। गाजियाबाद बेडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल को निर्वाचित किया गया है। एक प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललित जायसवाल ने बताया कि कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक सांसद अनिल अग्रवाल, डा.पीएन अरोड़ा व कमल सेखरी रहेंगे। उपाध्यक्ष के लिए अंजुल अग्रवाल, गोविंद सिंह, गुलशन भामरी, हिमांशु गोयल, वरुण पंवार को नामित किया गया। एसोसिएशन का सचिव नरेन्द्र शर्मा रहेंगे। संयुक्त सचिव सामंत सेखरी, अमित शर्मा, अरविंद कुमार, योगेश चौधरी, कु.प्रेमलता बख्शी , कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, एसोसिएट संयुक्त सचिव के लिए राहुल शर्मा, गिरीश चौहान, किरन, हिमांशु कुमार, निर्दोष शर्मा, पीआरओ सुमित कुमार होंगे। कार्यकारिणी में नरेन्द्र कुमार, गिन्नी सिंह, बबीता गोयल, आदित्य त्यागी, सुनील कुमार, उदयवीर अरोड़ा हैं। एसोसिएशन के सचिव नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि 21 सितंबर को जिला बैडमिंटन चैंम्पियनशिप महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगा। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जूनियर प्रदेशीय चैम्पियनशिप होगी। इसी चैम्पियनशिप से प्रदेश की बालक-बालिका टीमों का चयन नेशनल चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा। दिसंबर माह में इंटर स्कूल बैडमिंटन चैम्पियनशिप व जनपद स्तरीय एंपयार क्लीनिक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button