राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए गांगूली व महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री

  • ओमिक्रान की भी बढ़ी रफ्तार, एक दिन में दर्ज किए गए 135 मामले
    नई दिल्ली।
    कोरोना संक्रमण के साथ नए वैरिएंट ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली व महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ कोरोना पाजीटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वर्षा ने कहा कि हल्के लक्षण के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। बताया जा रहा है कि वह वह विधानसभा सत्र की कार्यवाही में भी शामिल हुई थीं।
    उधर, सौरव गांगुली को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार रात को पाजीटिव आई है। इसी साल जनवरी में गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। एंजियोप्लास्टी के कुछ दिन बाद भी सौरव की तबीयत बिगड़ गई थी, तब भी उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। इसके बाद से ही गांगुली लगातार काम कर रहे हैं।
    कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान ने भी तेज रफ्तार पकड़ ली है। एक दिन में सबसे ज्यादा 135 मामले दर्ज हुए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 670 हो गई। सोमवार को गोवा और मणिपुर में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में कल एक-एक मरीज मिले। ओमिक्रॉन अब तक 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है।
    दिल्ली में बीते दिन ओमिक्रॉन के रिकॉर्ड 63 केस दर्ज हुए। इसके अलावा महाराष्ट्र में 26, गुजरात में 24, तेलंगाना में 12, राजस्थान में 3, उत्तराखंड में 3 और हरियाणा में 2 नए मामले रिपोर्ट हुए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। दिल्ली में सख्ती बरती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button