लेटेस्टशहर

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समिति की बैठक

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट के महात्मा गाँधी सभागार में जिÞला गंगा संरक्षण समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला गंगा संरक्षण समिति व पर्यावरण समिति के सदस्यों ने भाग लिया और अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे। बैठक की अध्यक्षता जिÞलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने की जबकि सीडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में आगामी मानसून सत्र में पौधारोपण के लिए विभिन्न विभागों को दिये गए निर्धारित लक्ष्यों को तय समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया । इसके अलावा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए साप्ताहिक बाजारों एवं अन्य मंडियों इत्यादि जगहों पर जागरूकता के लिए अभियान चलाने का जिÞम्मेदारी नगर निगम के अधिकारियों को दी गई। प्लास्टिक के मुख्य श्रोत का पता लगाकर उस श्रोत को बंद करने के लिए कड़े उपाय करने के निर्देश दिये गये। हिंडन में प्रदूषण कम करने के लिए प्रदूषण विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए । बैठक में पर्यावरणविद, जिला गंगा संरक्षण समिति के सदस्य एवं उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह ने भी अपने सुझाव दिए, जिस पर गंभीरता से अधिकारियों द्वारा विचार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button