लेटेस्टशहर

एचआरआईटी में प्रथम एशियन शूटिंग बाल चैम्पियनशिप का आयोजन

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी में प्रथम एशियन शुटिंग बाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। चैम्पियनशिप का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप (स्वतंत्र प्रभार), राज्यसभा सदस्य व अर्न्तराष्ट्रीय शुटिंग बाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, संरक्षक चौधरी धर्मपाल, उत्तर प्रदेश शुटिंग बाल एसोसिएशन के अध्यक्षअजय प्रमुख, महासचिव रविन्द्र तोमर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया की वह भी पहले खुद शुटिंग बाल के स्टेट लेवल के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर शुटिंग बाल के खेल को बढ़ावा देने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। सांसद डा. अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह भारत का खेल है तथा देश की सीमा से बाहर एसोसिएशन के प्रयास से एशिया में भी प्रसिद्धि पा रहा है। इस खेल में स्पीड तथा पावर दोनों का संगम है, अत: यह बहुत रोचक खेल है। भारत व बांग्लादेश शुटिंग बाल टेस्ट मैच दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अंजुल अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई थी। राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र तोमर ने प्रथम एशियन शुटिंग बाल चैम्पियन की अर्न्तराष्ट्रीय टीमों बांगलादेश, अफगानिस्तान, नेपाल तथा भारत की टीमों का अतिथियों से परिचय कराया तथा डीपीएसएचआरआईटी कैम्पस के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला वर्ग के प्रथम मैच में बांगलादेश व भारत ए की टीमों का मैच हुआ जिसमे बांग्लादेश ने भारत ए को 21-18, 21-15 से पराजित कर मैच अपने नाम किया, बांग्लादेश की टीम के कप्तान मोहम्मद शमीम उल अहसन, नेपाल की टीम के कप्तान पीएल थापा, अफगानिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद खालिद रफउ तथा भारत की टीम के कप्तान प्रवीन कुमार की टीम अपना जोहर दिखाएगी। अरविन्द चौधरी, ओ पी माचरा (राजस्थान) , जे पी कादियान (हरियाणा), अतुल निकम, (महाराष्ट्र), गोपाल अग्रवाल (उत्तराखण्ड). गंगा घरैया (कर्नाटक) तथा अन्य राज्यों के पदाधिकारी भी चेम्पियनशिप में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button