लेटेस्टशहर

आईटीएस में एंटरप्रेन्योरशिप समिट एवं बिजनेस प्लान प्रतियोगिता आयोजित

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस एवं आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमैंट द्वारा चेंजिंग डाइमेंशंस आफ एंटरप्रेनियोरशिप इनोवेशंस, टैक्नोलॉजी एंड स्टार्टअप्स विषय पर एंटरप्रेन्योरशिप समिट एवं बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज कंकर, सीआईपीओ, रिलायंस रिटेल एंड फॉर्मर सीटीओ लेंस कार्ट डॉट कॉम गेस्ट आॅफ आॅनर मिस सोनल मेहता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, रिजर्जेंट इंडिया लि. एवं शिव कुमार, कीनोट स्पीकर नीलाभ पाठक, प्रोग्राम मैनेजर, स्टार्ट अप एंड इनक्यूबेशन सेंटर, आईआईटी कानपुर, निदेशक डॉ. वी एन बाजपेई एवं समिट कन्वेनर डॉ. पुनीत कुमार द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्जवलन के साथ सम्पन्न किया गया। डा. वीएन बाजपेई ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं समिट के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में बदलती हुई कॉरपोरेट कार्यशैली एवं मैनेजमैंट प्रैक्टिसेज में आए हुए बदलाव पर चर्चा की। समिट कन्वेनर डॉ. पुनीत कुमार ने पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की एवं सम्मिट से संबंधित मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया। की नोट स्पीकर नीलाभ पाठक ने स्टार्ट अप एवं एंटर प्रेनियर शिप से संबंधित जानकारी एवं इस क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु सभी आवश्यक प्रावधानों का उल्लेख किया। गेस्ट आॅफ आॅनर शिव कुमार ने प्रोजेक्ट डेवलपमेंट तथा कृषि, प्रशासन और ग्रामीण स्तर पर टैक्नोलॉजी के सक्रिय व्यवहार पर जोर दिया। दूसरी गेस्ट आॅफ आॅनर मिस सोनल मेहता ने डिजिटलाइजेशन फॉर स्टार्ट अप से संबंधित विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। चीफ गेस्ट पंकज कंकर ने स्टार्ट अप की सफलता हेतु एक मजबूत माइंड सेट, एजिलिटी आॅफ आइडिया, चेंजिंग डाइमेंशंस आफ बिजनेस तथा पावर आॅफ बिलीफ जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों का उद्घाटन किया और छात्रों को इसके लिए प्रेरित किया। आईटीएस-द एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आर पी चड्ढा ने इस प्रकार के समिट आयोजन हेतु प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रतिभागियों और आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं दी। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी प्रतिभागियों एवं छात्रों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया और उनके भविष्य की कामना की। प्रथम सत्र एंटरप्रेनियरशिप ग्रोथ एंड कॉम्पेटेटिवनेस विषय पर आधारित था और इस हेतु पैनल डिस्कशन सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रो. सी के सभरवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, आईएस के बायो साइंस इंडिया प्रा. लि. ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई साथ ही अमरदीप बाजपेई, फाउंडर, वेबिसडम ग्रुप, सचिन गांधी, फाउंडर एंड सीईओ हेल्थकोपिया फाउंडेशंस, नीतू मोहनका, फाउंडर- वी राइज, स्टार्ट अप, इनेबलर – विरिडियन, रमिंदर पाल सिंह बक्शी, फाउंडर, द आर्ट कॉलिनेयर, द बैंकिंग ग्रुप एवं संतोष श्रीवास्तव, फाउंडर एंड सीईओ, फ्रेंचाइज एंड बिजनेस नाउ (इंडिया) लि. एंड के एसकेटी एग्रो मार्ट प्रा. लि ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। भोजनावकाश के बाद बिजनेस प्लान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें अरुणोदय बाजपेई सीओओ, आई आई एम लखनऊ एंटरप्राइज, इनक्यूबेशन सेंटर एवं मि प्रवीण कपूर, कोफाउंडर एंड सी ई ओ बे बॉस टेक्नोलॉजी एल एल पी, ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम ने जज की भूमिका का निर्वाह करते हुए सफल विजेताओं की घोषणा की। बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 30 (तीस) टीमों ने भाग लिया और अपने अपने प्लान का काफी उत्साह पूर्वक प्रदर्शन किया। सभी छात्र , शिक्षक एवं प्रतिभागी बिजनेस के नए रहस्य और आयाम पाकर काफी प्रसन्न थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button