लेटेस्टशहर

ईलाक्षी क्लब ने किया तीज उत्सव का आयोजन

गाजियाबाद। ईलाक्षी क्लब द्वारा तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रज्ञान व दीप प्रज्जवलन से हुई। होस्ट टीम में शिवानी, तनु, काजल, पल्लवी रहीं। होस्ट टीम द्वारा सभी का टीका लगाकर स्वागत किया गया। क्लब की वर्तमान प्रेसिडेंट डॉक्टर सरिता शर्मा ने तीज का महत्व बताते हुए सबका स्वागत किया। क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट पुनीता त्यागी और ट्रेजरार सीमा सिंह द्वारा सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद होस्ट टीम की नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। रुचि नागर व शिवानी अग्रवाल की नृत्य प्रस्तुति और सीमा श्रीवास्तव की गायन प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की होस्ट टीम द्वारा सभी सदस्याओं को अक्तांक्षरी खिलाई गई और विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनेकों खेल खिलाए गए जैसे रैंप वॉक, ग्रुप डांस आदि । सुंदर रंग बिरंगी वेशभूषा में सजी क्लब की सदस्याओं ने डांस किया और बहुत आनंद लिया।
सीमा अभिमन्यु सिंह को फर्स्ट रनर अप, पूर्णिमा अग्रवाल को सेकंड रनर अप और डॉक्टर रुचि कुशवाहा को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। अंत में क्लब की सेक्रेटरी रीना जैन ने सबका धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में पुनीता त्यागी, सीमा सिंह, सरिता शर्मा, रीना जैन, शिवानी अग्रवाल, डॉक्टर रुचि, मनिका गोयल, पल्लवी, तनु, काजल, रेखा, छवि, सारिका, पूर्णिमा, सरिता, नीरू अग्निहोत्री, नीरू अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव, गीतिका, शीतल मालिक, सुरभि और उषा मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button