राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

एकनाथ शिंदे की सरकार ने विधानसभा में किया बहुमत हासिल

  • बोले फडनवीस महाराष्ट्र में एक सच्चा शिवसैनिक बना है सीएम
    नई दिल्ली।
    महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक और अध्याय जुड़ गया है। लगभग 40 विधायकों को लेकर अलग हुए एकनाथ शिंदे ने भाजपा की मदद से विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया। उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया। फडणवीस ने कहा हमारी सरकार में सत्ता का संघर्ष नहीं होगा। शिवसेना के साथ हमारे गठबंधन को जनादेश मिला था, लेकिन हमें जानबूझकर बहुमत से वंचित किया गया। अब एकनाथ शिंदे व हमने फिर शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। एक सच्चा शिवसैनिक सीएम बना है। मेरी पार्टी के निर्देश पर मैं डिप्टी सीएम बना हूं। शिंदे सरकार ने रविवार को स्पीकर के चुनाव में भी जीत हासिल की थी और आज विश्वास मत भी जीत लिया। शिंदे सरकार के पक्ष में 164 वोट पड़े। जबकि विश्वास प्रस्ताव के विरोध में 99 वोट पड़े।
    फडणवीस ने विधानसभा में ‘ईडी-ईडी’ के नारों पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘हां, यह ईडी की सरकार है’। ईडी की सरकार का मतलब है ‘एकनाथ देवेंद्र फडणवीस की सरकार।’ फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा कि हां, महाराष्ट्र में ईडी की मदद से सरकार बनी है। ए का मतलब एकनाथ डी का मतलब फडनवीस है। शिवसेना में बगावत व शिंदे सरकार बनने के बाद से महाराष्ट्र में लगातार ईडी-ईडी गूंज सुनाई दे रही थी। आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत के दौरान भी यह नारा गूंजा। शिवसेना के उद्धव गुट के विधायकों ने ये नारे लगाए। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन पर पलटवार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button