डा. दीपक अग्रवाल बने एमएम कॉलेज के प्राचार्य, किया सम्मान

Share on

गाजियाबाद। संस्कार भारती गाजियाबाद द्वारा संस्कार भारती के वरिष्ठ सदस्य डॉ. दीपक अग्रवाल के एमएम कॉलेज मोदीनगर के प्राचार्य पद पर नियुक्त किये जाने पर उनके सम्मान मे एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के अधिकांश सदस्यों ने भाग लिया तथा एमम एमम कॉलेज मोदीनगर के प्राचार्य पद पर नियुक्त किये जाने पर उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्कार भारती के ध्येय गीत से किया गया। इस अवसर पर जगवीर शर्मा जलज, दीपक अग्रवाल, महेश तायल, सुनील गोयल व डॉ. निर्दोष अग्रवाल ने डॉ. दीपक अग्रवाल को सम्मान प्रतीक भेंट किया। पुनीत कृष्णा अग्रवाल, विवेक सिंघल, नितिन तायल, अभिषेक गर्ग, मनोज सक्सेना ने शॉल औढ़ाकर डॉ. दीपक अग्रवाल का सम्मान किया। सौरभ गुप्ता, राकेश सिंघल, कुशाग्र बिंदल, मुकेश कुमार,अशोक अग्रवाल ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर डॉ. दीपक अग्रवाल की धर्मपत्नी सारिका अग्रवाल का स्वागत वर्षा गुप्ता, शालिनी गोयल, रीमा अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सारिका व रश्मि ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक अग्रवाल ने अपने अनुभवों को साझा किया तथा छात्र हित व समाज के लिए कार्य करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में जगवीर शर्मा जलज व वर्षा गुप्ता ने डॉ. दीपक अग्रवाल के सम्मान में काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गीत- वंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ध्रुव,कार्तिक,पार्थ,अर्जुन,रिद्धि, खुशी एवं परिधि इत्यादि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन विवेक सिंघल ने किया।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *