
गाजियाबाद। चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही जिला निर्वाचन भी सक्रिय हो गया है। जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए सहायक निर्वाचन अधिाकारियों की सूची और उनके मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखने के लिए सहायक सूचना अधिकारी गौरव दयाल को नामित किया गया है जबकि अलग-अलग विधानसभा सीटों के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सर्विलांस, शिकायत, कानून-व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। हमने जो सूची अपलोड की है उसमें प्रत्येक विधानसभा सीटों के लिए नामित अधिकारी, किस विधानसभा सीट के लिए पोलिंग पार्टियां कहां से रवाना होंगी उसका पूरा ब्यौरा है।





