लेटेस्टशहर

रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल सात रन से जीती

गाजियाबाद। गिरिराज आईपीएल टी 20 क्रिकेट लीग के रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल ने गिरिराज हैदराबाद पर सात रन से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल के 191 रन के जवाब में गिरिराज हैदराबाद 184 रन ही बना पाया। गिरिराज क्रिकेट पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर दिल्ली कैपिटल ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 191 रन बनाए। हिमांशु चावला ने 19 गेंद पर 41 रन व मोहित कुमार ने 17 गेंद पर 40 रन ठौंके। सचिन अमरीश ने 29 रन व प्रदीप गांगुली ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया। निशांत, आकाश व संकल्प श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गिरिराज अहमदाबाद 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना पाया। संकल्प श्रीवास्तव ने 36 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। आशीष ने 28 रन व अभिजीत शर्मा ने 16 रन का योगदान दिया। प्रदीप गांगुली ने तीन विकेट व नवनीत वर्मा ने दो विकेट लिए। प्रदीप गांगुली को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button