लेटेस्टशहर

आईटीएस में बीडीएस इंटर्न्स के लिए क्लीनिकल एकेडमिक एनहांसमेंट कोर्स के पहले मॉड्यूल का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी, प्रोस्थोडॉन्टिक्स एवं कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा बीडीएस इंटर्न्स के लिये क्लीनिकल एकेडमिक एनहेन्समेंट कोर्स के पहले मॉड्यूल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 इंटर्न्स ने भाग लिया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ओरल सर्जरी विभाग की फैकल्टी द्वारा विभिन्न व्याख्यान प्रस्तुत किये गये जिसमें उन्होंने सभी छात्रों को बेसिक माइनर ओरल सर्जरी एंड मैक्सिलोफेषियल ट्रॉमा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ ही छात्रों को एक ट्रांसएल्वोलर एक्सट्रैक्शन और मैंडीबुलर थर्ड मोलर्स की सर्जरी के बारे में एक डेमोस्ट्रेशन भी दिया गया।
कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग की फैकल्टी द्वारा भी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किये गये। जिसमें उन्होंने सभी छात्रों को प्रेडिक्टेबल क्लास 2 कम्पोजिट रेस्टोरेशन विषय पर नीवनतम जानकारी दी तथा छात्रों को कैविटी रिमूवल और क्लास 2 कैविटी हटाना, कैरीज रिमूवल और कैविटी से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत में आॅपरेटिव डेन्टिस्ट्री में आइसोलेशन विषय पर एक व्याख्यान के साथ हुई इसके बाद सभी छात्रों से डेन्टल आइसोलेशन के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गयी। इसके बाद विभाग द्वारा एक हैंड्स-आॅन का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्रों को मॉडल के माध्यम से दांत की कैविटी को कैसे हटाया जाये के बारे में बताया गया। इन व्याख्यानों का उद्देश्य क्लास 2 की कैविटी की रेस्टोरेशन के दौरान होने वाली इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिये सभी छात्रों की क्लीनिकल स्किल्स और क्षमताओं को बढ़ाना था।
प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग की फैकल्टी ने भी सभी छात्रों के लिये विभिन्न क्लीनिकल विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किये गये। जिसमे में उन्होंने कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डिजिटल डेन्टिस्ट्री इन प्रोस्थोडॉन्टिक्स – रोल आॅफ स्कैनर्स, कैड-कैम वर्क फ्लो, टूथ प्रीपेरेशन पर चर्चा, जिरकोनिया क्राउन/एफ.पी.डी., इंट्रा-ओरल स्कैनर का उपयोग करते हुये एफ.पी.डी. का डिजिटल इंप्रेशन का अभ्यास एवं डिजिटल इंप्रेशन का प्रदर्षन कर इंट्रा-ओरल स्कैनर का उपयोग करके एफ.पी.डी. की तकनीक के बारे में बताया। इसके बाद सभी छात्रों से इम्प्लांट इंप्रेशन तकनीक पर चर्चा की गयी तथा डिजिटल इंप्रेशन तकनीक का प्रदर्षन कर इम्प्लांट स्कैन बॉडी और इंट्रा-ओरल स्कैनर का प्रदर्शन भी दिया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी छात्रों को क्लीनिक एवं एकेडमिक के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा.आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button