लेटेस्टशहर

तीनों तहसीलों में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

  • कुल 92 शिकायतें हुई दर्ज, 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मोदीनगर तहसील में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की
    गाजियाबाद।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 92 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 10 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा मोदीनगर में पहुंचकर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा कुल 47 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 3 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को आॅनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अत: सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार सदर तहसील में उपजिलाधिकारी सदर विनय सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 22 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 4 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। लोनी तहसील में उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर जनता के द्वारा कुल 23 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 3 शिकायत का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button