लेटेस्टशहरशिक्षा

सिविल डिफेंस ने विद्यार्थियों को दिया आपदा व आग से बचाव का प्रशिक्षण

गाजियाबाद। सिविल डिफेंस की ओर से गांव कन्नौजा स्थित एसएसके सरस्वती विद्या मंदिर में आपदा एवं आग से बचाव का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान स्कूल के लगभग सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक अशोक गौतम एवं सहायक उपनियंत्रक संजय गर्ग ने छात्र- छात्राओं को प्राकृतिक आपदा के दौरान किस प्रकार अपनी तथा दूसरों के जान-माल की रक्षा करनी है इसका व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही आगजनी के दौरान किस प्रकार आग को नियंत्रित किया जाए एवं आग में घिरे लोगों को किस प्रकार बचाया जाए, इसका भी व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी आग पर नियंत्रण करने का अभ्यास किया। इस आयोजन में नीरज भटनागर ने विशेष सहयोग किया। स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या प्रेमलता गौड़, सिविल डिफेंस की ओर से मनोज अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, विपिन गोयल, शैंकी शर्मा, जितेंद्र कुमार, प्रशांतपाल, शिवकुमार शर्मा, रमाकांत यादव, रामकुमार आर्य ने पूरा सहयोग देकर प्रशिक्षण को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button