राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

  • सुखजिंदर रंधावा व ओपी सोनी ने भी ली शपथ
    नई दिल्ली।
    पंजाब की राजनीति में आया तूफान अब नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ लेने के बाद थमता नजर आ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चन्नी पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। उनके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने भी शपथ ली जो राज्य के उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
    पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई देने के लिए राहुल गांधी भी राजभवन पहुंचे हैं। राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और अजय माकन भी मौजूद रहे।
    चन्नी दलित सिख (रामदसिया सिख) समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह इस क्षेत्र से साल 2007 में पहली बार विधायक बने और इसके बाद लगातार जीतते आ रहे हैं। वह शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान साल 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। रावत ने ट्वीट किया कि यह घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद 58 वर्षीय चन्नी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button