लेटेस्टशहर

निर्माणाधीन कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यों को समय सीमा अंतर्गत पूर्ण करने एवं कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरबन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन कल्लू गढ़ी ग्राम डासना देहात स्थित पानी की टंकी एवं ग्राम डासना देहात स्थित मल्टी परपज हॉल एवं स्पोर्ट्स फैसिलिटी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को समय सीमा अंतर्गत कार्य पूर्ण करने और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय पीडी डीआरडीए, सहायक अभियंता डीआरडीए एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button