लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

अपने स्थापना दिवस पर 11 अगस्त को गणेश अस्पताल में होगी कैंसर के इलाज की शुरूआत

  • अस्पताल के 27वें स्थापना दिवस पर कैंसर की निशुल्क होगी ओपीडी
    गाजियाबाद। अपने 27वें स्थापना दिवस पर गणेश अस्पताल 11 अगस्त को कैंसर के मरीजों का भी इलाज भी शुरू कर रहा है। अस्पताल की चेयरपर्सन डॉक्टर अर्चना शर्मा ने बताया कि आज गाजियाबाद में भी कैंसर के मरीजों की काफी संख्या में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। आधुनिकता भरे जीवन में इस समस्या का असर अब युवा वर्ग पर भी पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए गणेश अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। 11 अगस्त से कैंसर की ओपीडी की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के दिन मरीजों के लिए ओपीडी की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि कैंसर की जांचों में भी विशेष छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि वैसे तो हम समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि गणेश अस्पताल की स्थापना सन 1996 में हुई थी। उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने का हमारा प्रयास रहता है। इस मौके पर डा. मोनिशा गुप्ता, जीएम एचआर विराज कुमार सिंह, प्रशासक संजय केसरवानी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button