विवादों में घिरे बिहार के कानून मंत्री कार्तिक कुमार को दिया गन्ना विभाग

Share on

  • बिहार के नए कानून मंत्री होंगे शमीम अहमद
    नई दिल्ली।
    विवादों में घिरे बिहार के कानून मंत्री कार्तिक कुमार पर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा निर्णय लिया है। आरजेडी के कोटे से मंत्री कार्तिक कुमार को गन्ना विभाग दिया गया है। जिस दिन उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली उसी दिन उन्हें कोर्ट में हाजिर होना था। हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर एक सितंबर तक रोक है लेकिन इससे पहले ही नीतीश कुमार ने उनका विभाग बदल दिया है। अब बिहार के नए कानून मंत्री शमीम अहमद होंगे, शमीम अहमद पर पहले गन्ना विभाग था। बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद से ही कानून मंत्री को लेकर सवाल उठ रहे थे। कार्तिक कोर्ट की नजर में 8 साल से फरार थे। कार्तिक ने विवाद पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि हलफनामे में सब कुछ दिया है। कार्तिक कुमार ने अपने ऊपर चार मामलों के दर्ज होने की जानकारी दी थी। इन मामलों में उनके ऊपर चोरी, अपहरण, दंगा करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, आपराधिक साजिश रचने, जबरन वसूली, घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करने से जुड़े आरोप हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक सड़क, पुल, नदी या चैनल को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप उनके ऊपर है।
    चुनावी हलफनामे के मुताबिक कार्तिकेय सिंह के पास कुल 22.99 करोड़ की संपत्ति है। कार्तिकेय नीतीश कैबिनेट के दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। नीतीश कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री राजद कोटे के ही सुमीर महासेठ हैं। महासेठ के पास 24.45 करोड़ रुपये की संपत्ति है। नीतीश की कैबिनेट में पांच मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 10 करोड़ से अधिक है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *