राज्यलेटेस्ट

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गाजियाबाद समेत यूपी के 3 और शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली

गाजियाबाद। योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट के बाद उत्तर प्रदेश के तीन और शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली को लागू करने की हरी झंडी दे दी गई है। योगी सरकार ने तीसरे चरण में 3 महानगरों आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को मंजूरी दी है। योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक के बाद आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू किया जा रहा है। 13 जनवरी 2020 को यूपी में सबसे पहले लखनऊ और नोएडा में लागू हुई थी पुलिस कमिश्नर प्रणाली। लखनऊ में सुजीत पांडे और नोएडा में आलोक सिंह को बनाया गया था पहला पुलिस कमिश्नर। 26 मार्च 2021 को दूसरे चरण में कानपुर और वाराणसी में लागू हुई थी पुलिस कमिश्नर प्रणाली। कानपुर में विजय सिंह मीणा और वाराणसी में ए सतीश गणेश को बनाया गया था पहला पुलिस कमिश्नर। अब योगी सरकार ने तीसरे चरण में 3 शहरों में आगरा गाजियाबाद और प्रयागराज में लागू हो रही है पुलिस कमिश्नर प्रणाली। उत्तर प्रदेश में अब 7 महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button