लेटेस्टशहर

मोदीनगर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, कब्जा मुक्त कराई सरकारी भूमि

गाजियाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मोदीनगर की उप जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम सारा तहसील मोदीनगर जिला गाजियाबाद के खसरा संख्या 174 एवं 175 रकबा 0.9230 हेक्टेयर तालाब की भूमि जोकि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है से अवैध कब्जे को हटाया गया। उपरोक्त सरकारी भूमि जो सार्वजनिक उपयोग की भूमि है, जिस पर किसी व्यक्ति को कब्जा करने का अधिकार नहीं है। उप जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला के निर्देशन में तहसीलदार मोदीनगर, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल के साथ उपरोक्त सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। उप जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण पर भविष्य में भी इस प्रकार की प्रभावी कार्यवाही निरंतर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button