लेटेस्टशहर

आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी के नाम बड़ी उपलब्धि, एकेटीयू ने किया सम्मानित

गाजियाबाद। डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के स्थापना दिवस समारोह में आईटीएस कालेज आफ फार्मेसी को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम दो चरणों में हुआ। प्रथम चरण में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा मुख्य अतिथि थे तथा द्वितीय चरण में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि थे। उपरोक्त कार्यक्रम में आईटीएस कालेज आफ फार्मेसी को विश्वविद्यालय द्वारा बी0 फार्मा कोर्स में एनबीए एक्रीडिटेशन (राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड मूल्यांकन) के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, प्राविधिक शिक्षा विभाग के सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा, एकेटीयू के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा द्वारा आईटीएस कालेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा. एस सदीश कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया तथा शाल पहनाकर सम्मानित किया।
आईटीएस ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, संस्थान के निदेशक, फैकल्टी मेंबर तथा छात्रों को इस सम्मान के लिये बधाई दी तथा भविष्य में इस प्रकार के पुरस्कार प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button