लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में बीडीएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में गत वर्षाे की भांति 24वां बीडीएस (2023-27) सत्र प्रारंभ करने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईटीएस डेंटल कॉलेज के अभी तक के सभी उर्त्तीण विद्यार्थी दंत चिकित्सक के रूप में देश और विदेश में कार्यरत हैं तथा विद्यार्थियों को ग्रामीणांचल क्षेत्रों में अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का प्रारम्भ विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) मुकुल जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आॅफ चाइल्ड हेल्थ, नोएडा और प्रोफेसर वाई. विमला, पूर्व-प्रो चांसलर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ तथा आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा तथा संस्थान के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरूआत की गयी। डॉ. पीयूष कुमार, डीन-यूजी स्टडीज ने सत्र को संबोधित किया तथा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी ने सभी नवीन विद्यार्थियों का स्वागत किया और छात्रों को संस्थान के अनुभवी शिक्षकों का परिचय कराया तथा वूमैन सेल और एंटी रैगिंग कमेटी जैसी लाभकारी सुविधाओं से अवगत भी कराया तथा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) मुकुल जैन ने सभी नवीन विद्यार्थियों को बीडीएस पाठ्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर बधाई दी और अपने विशाल अनुभव के साथ उन्हें सफलता की ओर कैसे आगे बढ़ना है, इस बात पर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समाज की सेवा हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। अंत में उन्होंने देश के उभरते डॉक्टरों के लिए दंत चिकित्सा का एक अच्छा वातावरण बनाने के लिए संस्थान को बधाई भी दी। कार्यक्रम के दूसरे विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर वाई. विमाला ने सभी नवीन विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को इस संस्थान में प्रवेश लेने के लिए उनको बधाई दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि उन्होंने बीडीएस पाठ्यक्रम को चुनकर सही निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को सलाह दी कि वह अपने आप को दंत चिकित्सा के क्षेत्र मे विकसित करें एवं मरीजों का सम्मान करें, परिश्रम करें, पढ़ाई के समय का उपयोग करें और उन्होंने कहा कि फल कि चिंता न करते हुये अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित करें। इस अवसर पर अर्पित चड्ढा ने बताया कि आईटीएस ग्रुप की स्थापना 1995 में हुई थी तथा उन्होंने छात्रों को संस्थान की परम्परा से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक समूह के सभी परिसरों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने बीडीएस में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों को संस्थान के शानदार इतिहास और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह संस्थान आज जो भी है उसमें मैनेजमेंट और अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी ताकि वह अपने परिवार और संस्थान को सम्मान दिला सकें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार आईटीएस डेंटल कालेज नॉर्थ इंडिया के बेस्ट प्राइवेट कॉलिजों में पिछले 5 साल से प्रथम स्थान पर है। इसके साथ ही हाल ही में संस्थान को लगातार तीसरी बार नैक (एन.ए.ए.सी) से ए ग्रेड प्राप्त हुआ है, जिसके लिये उन्होंने आई.टी.एस. परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। इसके बाद गणमान्य अतिथियों द्वारा बीडीएस के सर्वोत्तम विद्यार्थियों मिस नूरी खान (आईसीएमआर द्वारा शॉर्ट टर्म स्टूडेंट शिप रिसर्च फेलो के रूप में चयन), मिस संचिता तिवारी (तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खेलों इंड़िया स्कालरशिप के लिए चयन) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी किया गया। जहां प्रत्येक छात्र ने अपनी रूचि के विषय के बारे में संक्षिप्त चर्चा के साथ अपना परिचय दिया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस सफल कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सभी विद्यार्थियों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button