लेटेस्टशहर

उपलब्धि: जिंदल गैस एजेंसी को जिले के सर्वश्रेष्ठ डिस्ट्रीब्यूटर समेत तीन अवार्ड मिले

गाजियाबाद। भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने धूमधाम से अवार्ड सेरेमनी 2023 का आयोजन किया। कार्यक्रम में भारत पैट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारी एवं 200 से अधिक गैस सिलेंडर वितरक उपस्थित रहे। बीपीसीएल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीवी ममदापुर ने जिंदल गैस एजेंसी को पूरे गाजियाबाद जिले में से सर्वप्रथम गैस एजेंसी का खिताब दिया और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिंदल गैस एजेंसी के मालिक विनोद कुमार जिंदल को ईडीएलपीजी ने बधÞाई देते हुए इसी प्रकार से भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने की अपेक्षा जताई और बाकी सभी गैस वितरकों का मनोबल बढ़ाया। समारोह में जिंदल गैस एजेंसी को अलग-अलग श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करने पर पुरस्कार मिले। पहला पुरुस्कार 37 साल से सर्वप्रथम एक्सीलेंस इन सर्विस का अवार्ड दिया गया, दूसरा गाजियाबाद जिले का सभी पैरामीटर में बेस्ट डिस्ट्रीब्यूटर का अवार्ड दिया और तीसरा अवार्ड बड़े वितरक जो 15000 से अधिक मासिक सिलेंडर सेल करते हंै, उसमें एक्सीलेंस इन कस्टमर सर्विस एंड सेफ्टी का अवार्ड दिया गया। इस कार्यक्रम में बीपीसीएल के ईडी एलपीजी के साथ सीजीएम मार्केटिंग अक्षय वाधवा , स्टेट हेड आशुतोष गुप्ता, आरएलएम रंजन नायर, टीएम महेश जंगम आदि उपस्थित रहे। जिंदल गैस एजेंसी को मिले इन तीनों अवार्ड से मुरादनगर समेत जिलेभर के उनके शुभचिंतकों ने विनोद जिंदल को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button