राज्यलेटेस्ट

जनचेतना केन्द्र में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

देहरादून। गत दिवस जनचेतना केन्द्र में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को उनके द्वारा बनाए गए चित्रों के आधार पर पुरस्कृत किया गया। केन्द्र सहसंचालिका नेहा धीमान ने बताया कि केन्द्र में नियमित आने वाले वरिष्ठ नागरिकों जयप्रकाश धीमान, रमेश पेटवाल और सुधांशु रस्तोगी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। यह कार्यक्रम वर्ष 2022 को अलविदा कहने और वर्ष 2023 का स्वागत करने के लिए आयोजित किया गया था। बच्चों ने 2023 के भारत को अपने स्केच से चित्रों के माध्यम से बखूबी दर्शाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button