राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

आर्यन को बेल या जेल, आज होगा फैसला

नई दिल्ली। किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत पर आज फैसला होगा। आर्यन को जमानत मिलती है या जेल जाना होगा, इसको लेकर कोर्ट में सुनवाई होनी है। आर्यन सात दिन से जेल में हैं।
बता दें कि क्रूज में ड्रग्स पार्टी के दौरान आर्यन को समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते आर्यन व उसके साथ क्रूज से पकड़े गए लोगों के पास से एनसीबी ने ड्रग्स व नगदी बरामद होने का दावा किया था। इस मामले में कई और गिरफ्तारियां एनसीबी ने की हैं। आर्यन की जमानत अर्जी पर बुधवार को भी अदालत में सुनवाई हुई थी। लेकिन उस दिन जमानत पर कोई फैसला नहीं हो सका था। आज इस मामले की फिर कोर्ट में सुनवाई है। एनसीबी ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी की भूमिका को दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है। आर्यन विदेशों में कुछ लोगों के संपर्क में थे, जो ड्रग्स की अवैध खरीद के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा लगता है। आर्यन से संबंधित कुछ अंतरराष्ट्रीय संबंधों का पता लगाया है जो पहली नजर में अवैध दवा खरीद की ओर संकेत करते हैं। आर्यन एक प्रभावशाली हैं और जमानत पर रिहा होने पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ या उनके कानून से भागने की आशंका है। अब देखना यह है कोर्ट आर्यन को जमानत देती है या फिर उसे जेल भेजती है। यदि आज सुनवाई के बाद भी कोई फैसला नहीं हो सका तो अगली सुनवाई के लिए फिर डेट लग सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button