देहरादून। उत्तराखंड में जहां एक तरफ स्कूल खुल रहे हैं तो वही दूसरी तरफ सरकार पूरी सावधानी बरत रही है, प्रदेश में सरकारी व निजी स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे। जिसके बाद शनिवार व रविवार को जिला प्रशासन, नगर निकाय व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सैनिटाइजेशन व फागिंग का काम किया जाएगा। वहीं अधिक छात्रसंख्या वाले स्कूलों को दो भागों में चलाया जाएगा। इसी कड़ी में शिक्षा सचिव राधिका झा ने कोविड-19 प्रोटोकाल को पूरे ध्यान में रखकर जरुरी बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है की कोविड-19 प्रोटोकाल को देखते हुए स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय-समय पर जारी एसओपी का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रवेश एवं छुट्टी के समय सभी कक्षाओं को एक साथ नहीं छोड़ा जाएगा। आवासीय परिसर में रहने वाले छात्रों व स्टाफ को अधिकतम 48 घंटे पहले आरटीपीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इसके बाद ही उन्हें विद्यालय में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
स्मार्ट एनजीओ के तत्वाधान में हिंट रेडियो ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
1 day ago
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूक
Monday, 15 June 2026, 6:39 pm
मुख्य सचिव ने नोएडा में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड एवं प्रदेश में निर्माणाधीन मेट्रो रेल परियोजनाओं की समीक्षा की
Friday, 10 April 2026, 11:55 am
मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, असमय बारिश ओलावृष्टि व आगजनी की घटनाओं से फसल नुकसान पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई हो सुनिश्चित
Thursday, 9 April 2026, 11:22 am
Check Also
Close
-
मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, असमय बारिश ओलावृष्टि व आगजनी की घटनाओं से फसल नुकसान पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई हो सुनिश्चितThursday, 9 April 2026, 11:22 am