राजनीतिलेटेस्टशहर

अधिवक्ताओं ने किया भाजपा विधि प्रकोष्ठ और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत

गाजियाबाद। भाजपा विधि प्रकोष्ठ व अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कश्यप रहे
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता एवं एडवोकट जावेद खान सैफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक विनोद त्यागी एडवोकेट, सह संयोजक पूर्व बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी एडवोकेट विजय गौड़, विपिन वर्मा, राहुल कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सौलत पाशा, अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रियाज सिद्दीकी, विधि विभाग के जिला संयोजक एडवोकेट अखिल त्यागी का शॉल व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता एडवोकेट संजय कश्यप ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। योगी व मोदी के नेतृत्व में हम फिर से विजय पताका लहराएंगे। कार्यक्रम के सह संयोजक एडवोकेट शमशाद अली एडवोकेट, कामिल खान एडवोकेट, संगम प्रकाश एडवोकेट, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, अनिल यादव एडवोकट, गुलिस्ता सैफी एडवोकेट, गुलफाम अली, प्रवीण चपराना एडवोकेट, सुमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन एडवोकेट जावेद खान सैफ द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button