लेटेस्टशहर

उपलब्धि: अंकित राय ने नौकरी के साथ की पढ़ाई भी और बन गए सीए, साथियों ने किया जोरदार अभिनंदन

गाजियाबाद। कहते हैं कि यदि मनुष्य किसी कार्य को करने की ठान ले तो फिर कोई तूफान आए उसके कदमों को रोक नहीं सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है अंकित राय ने। साहिबाबाद स्थित किसान टिंबर कंपनी में काम करते हुए अंकित राय ने अपनी पढ़ाई को नहीं छोड़ा। कंपनी के कार्य भी किए और सीए बनने की तैयारी भी करते रहे। आखिर वह मुकाम आ ही गया जब शुक्रवार को सीए का रिजल्ट आया और अंकित राय पास हो गए यानी सीए बन गए। अंकित राय के सीए बनने के बाद कंपनी के सभी कर्मियों ने उनका शानदार अभिनंदन किया। कंपनी के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी राम दुलार यादव ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए अंकित राय के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की आप ईमानदारी और लगन से देश, समाज की सेवा करते रहेंगे। प्रतिष्ठान के सभी साथियों ने स्वागत करते हुए अपने साथी को माला पहनाई, मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इंजीनियर धीरेन्द्र यादव, राजीव गर्ग, हरिशंकर यादव, सुरेश भारद्वाज, प्रेम चन्द पटेल, हाजी मोहम्मद सलाम, केदार सिंह, संजय पटेल, अवधेश यादव, अखिलेश कुमार शुक्ला, हरिकृष्ण यादव व सपा के जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button