राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

लोकसभा में कृषि बिल वापसी का प्रस्ताव मंजूर, किसान अड़े हैं अभी एमएसपी पर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद सोमवार को शुरू हुए लोकसभा के शीतकालील सत्र में यह बिल वापस होने का प्रस्ताव पास हो गया है। बिल पर चर्चा करने के लिए विपक्षी सांसदों ने हंगामा भी किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा भी कि वे बिल पर चर्चा कराने को तैयार हैं लेकिन हंगामा बंद किया जाए लेकिन हंगामा होता रहा है और बिल वापसी के समर्थन में अधिकांश सांसदों ने हाथ उठाए और बिल वापसी का प्रस्ताव पास हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ने बिल वापसी का प्रस्ताव पास करने की घोषणा करते हुए दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
बता दें कि लोकसभा में शीतकालीन सत्र शुरू होते ही कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानून वापसी का बिल पेश किया। इसके बाद कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने कानून वापसी पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्ष से कहा कि आप चर्चा चाहते हैं तो हम वो करवाने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष ने नारेबाजी जारी रखी। उधर, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि अभी कई और मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी है। एमएसपी पर कानून पर किसान अड़े हुए हैं।
संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक दलों से शांति और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि संसद में सवाल हो, लेकिन शांति भी बनी रहे। हमारी पहचान इस बात से हो कि हमने सदन में कितने घंटे काम किया, न कि इस बात से कि सदन में किसने कितना जोर लगाकर संसद को रोका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button