राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडरस्वास्थ्य

महाराष्ट्र के भिवंडी में वृद्ध आश्रम में मिले 69 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित

  • दक्षिण अफ्रीका से एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजीटिव
    नई दिल्ली।
    कोरोना के नए वैरिएंट से पूरी दुनिया में खलबली मची है। ताजा मामला महाराष्ट्र का है। यहां ठाणे के भिवंडी में स्थित एक वृद्ध आश्रम में 69 बुजुर्ग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। सभी को इलाज के लिए ठाणे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वृद्धाश्रम में 100 से ज्यादा लोग रहते हैं। पिछले हफ्ते यहां कुछ लोगों में बुखार के लक्षण दिखने लगे थे। एक बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट इसलिए कराया गया, क्योंकि इलाज शुरू करने के बाद भी उनका बुखार कम नहीं हुआ। इसके बाद एहतियात के तौर पर वृद्धाश्रम मैनेजमेंट ने सभी की टेस्टिंग करने का फैसला किया।
    इनके साथ ही दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र पहुंचे एक व्यक्ति को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसकी जांच शुरू कर दी गई है।
    दक्षिण अफ्रीका से डोम्बिवली लौटने वाला एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। यह पता करने के लिए कि वह ओमिक्रॉन पॉजिटिव है या नहीं, उसके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। इसके बाद अधिकारी व्यक्ति के परिवार की भी कोविड जांच करने की तैयारी कर रहे हैं।
    डॉक्टरों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई यात्रा की जांच की गई थी। उन्हें नगर निगम के आइसोलेशन रूम में रखा गया है। उनके भाई की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी परिवार की रिपोर्ट आज आनी है। अच्छी बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटन के बाद शख्स किसी के भी संपर्क में नहीं आया है।
    ओमिक्रॉन वेरिएंट के सबसे पहले मामले की पुष्टि दक्षिण अफ्रीका में ही हुई थी। हाल ही में भारत सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम भी जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button