राजनीतिलेटेस्टशहर

जेपी नारायण की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान-मजदूरों की लड़ाई लड़ने का काम करने वाले जय प्रकाश नारायण जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने इस मौके पर कहा कि
जयप्रकाश नारायण ने हमेशा किसानों, मजदूरों की लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जय प्रकाश नारायण के पदाचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही 2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button