राज्यलेटेस्ट

स्वास्तिक चिकारा का यूपी की टीम में हुआ चयन

  • 28 सितंबर से मोहाली में पंजाब के खिलाफ वीनू मांकड़ ट्रॉफी का मैच खेलेंगे
  • शहर के आराध्य यादव टीम की कप्तानी करेंगे
    गाजियाबाद।
    अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई रिकार्ड बनाने वाले शहर के क्रिकेट खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा का चयन यूपी की टीम अंडर-19 टीम में हो गया है। स्वास्तिक चिकारा यूपी की टीम से वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाएंगे। यूपी टीम का चयन कानपुर में हुए ट्रायल के दौरान किया गया। टीम का कप्तान गाजियाबाद के ही आराध्य यादव को बनाया गया है। स्वास्तिक चिकारा व आराध्य यादव के अलावा शहर के तीन अन्य खिलाड़ियों भास्कर भारद्वाज, कार्तिक गोयल व सिद्धार्थ यादव ने भी टीम में जगह बनाई है। स्वास्तिक चिकारा ने 167 गेंद पर 585 रन की विश्व रिकार्ड पारी छह दिसंबर 2019 को गाजियाबाद में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में खेली थी। गोरखपुर की एसीई क्रिकेट एकेडमी के खिलाफ अपनी इस पारी में उन्होंने 55 चौके व 52 छक्के लगाए थे। वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम का पहला मैच 28 सितंबर से पंजाब के साथ मोहाली में होगा, जिसके लिए टीम मोहाली के लिए रवाना हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button