लेटेस्टशहरशिक्षा

सीए बनने पर आदित्य जैन को सम्मानित किया

गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन के पुत्र आदित्य जैन सीए बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए शहर की कई संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अजय जैन के पुत्र आदित्य जैन का गुरूवार को जैन समाज के अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन व समाज के तमाम गणमान्य लोगों ने बुके देकर अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जम्बू प्रसाद जैन ने कहा कि आदित्य ने जैन समाज का गौरव बढ़ाया है। एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल में भी उनका सम्मान किया गया। प्रिंसिपल लता चंद्रा, कोआर्डिनेटर परिना जैन, सीमा, काजल, आशु चौधरी, मीनाक्षी गुप्ता, रचना जिंदल, प्रीति गुप्ता आदि इस मौके पर मौजूद रहे। श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर, आरडब्ल्यूए गाजियाबाद, माइनाँरिटी वेलफेयर एसोसिएशन आदि की ओर से भी आदित्य जैन, उनके पिता अजय जैन व उनके परिवार को बधाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button