राजनीतिलेटेस्टशहर

2022 चुनाव में पूरी ऊर्जा के जुट जाएं कार्यकर्ता: दिनेश सिंघल

  • भाजपा ओबीसी मोर्चा गाजियाबाद की नवगठित इकाई की बैठक संपन्न
  • सेवा ही संगठन के भाव को सतत अपने आचरण में धारण करें: सत्यपाल गुर्जर
    गाजियाबाद।
    भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा गाजियाबाद की नवगठित इकाई की परिचय बैठक जिला कार्यालय नेहरू नगर गाजियाबाद पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सत्यपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
    बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने की। इस दौरान उन्होंने सभी नवगठित टीम के पदाधिकारियों से आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी शक्ति के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने और समृद्धि एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देने का आग्रह किया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
    ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र नागर ने सभी को एकजुट होकर आने वाले अभियानों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने के लिए निर्देशित किया।
    ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्षश्री यशपाल भाटी ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया।
    जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सत्यपाल सिंह गुर्जर ने कार्यकारिणी को अपने संबोधन में पूरी निष्ठा के साथ दिए गए दायित्व के निर्वाहन का आह्वान किया। उन्होंने सेवा ही संगठन के भाव को सतत अपने आचरण में धारण करने तथा संगठन में ही शक्ति है का मूल मंत्र देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
    कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गजब पाभी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, देव नागर, जीतपाल कश्यप, सुभाष सांगवान, राजन चौधरी, अनिल सैन, महक सिंह पाल, जिला मंत्री सचिन जांगड़ा, हर्षित वर्मा, बलराज सैन, ललित बैंसला, पिंटू गुर्जर, हरेंद्र सैनी, नरेश आर्य, विनोद प्रधान, राजीव कुमार, अजय चौधरी, दीपक सैन, मुनेश पाल, चेतन प्रकाश, हरीश रावत, ब्रह्मपाल सिंह, रोहताश सिंह, अक्षय चौधरी, वीरपाल सिंह, सुभाष तोमर, प्रदीप कश्यप व संजय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button