शहर

ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की बहनों ने सांसद, विधायक व डीएम को बांधी राखी

गाजियाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कविनगर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विश्वविद्यालय की बहनों ने रक्षाबंधन पर्व पर सांसद वीके सिंह, विधायक सुनील शर्मा, जिलाधिकारी आरके सिंह व एसएसपी पवन कुमार को राखी बांधी। विश्वविद्यालय की बहनों बी के सुतिश, बी के राजेश, बी के देवना व बी के छाया ने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह, भारती सिंह, विधायक सुनील शर्मा, जिलाधिकारी राकेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, बहन योगजा को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, अजय, विनय,अनामिका आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button