लेटेस्टशहर

इंडियन यूथ क्रिकेट क्लब 13 रनों से हारा

गाजियाबाद। बाल भवन क्रिकेट एकेडमी ने संजीव शर्मा मैमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन टू के लीग मैच में इंडियन यूथ क्रिकेट क्लब को 13 रन से हरा दिया। बाल भवन क्रिकेट एकेडमी से मिले 152 रन के टारगेट के जवाब में इंडियन यूथ क्रिकेट क्लब 138 रन ही बना पाया। मैच न्यू आरपीएल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया और बाल भवन क्रिकेट अकैडमी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 151 रन बनाए। दीपांशु चौधरी ने 26 गेंद पर सबसे अधिक 34 रन बनाए। यश चंदीला ने 14 गेंद पर 25 रन व देव कश्यप ने 14 गेंद पर 24 रन की पारी खेली। कुणाल शर्मा कोे चार विकेट व भव्य कक्कड कोे दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन यूथ क्रिकेट क्लब 20 ओवर में सात विकेट पर 138 रन ही बना पाया और 13 रन से मैच हार गया। विशांत बिष्ट ने 21 गेंद पर 37 रन बनाए। नेगी ने 28 रन व मनप्रीत सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। प्रियांशु, दीपांशु चौघरी व देव कश्यप ने दो-दो विकेट लिए। हरफनमौला खेल के लिए मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दीपांशु चौधरी को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button