राज्य

सावन माह में जन्में नन्हें हाथी का जन्मदिन मनाएगा कॉर्बेट प्रशासन

देहरादून। उत्तरखंड में कॉर्बेट पार्क कई जंगली जानवरों का बसेरा है। वन्य जीवों को सम्मान देते हुए पार्क में नन्हें हाथी का जन्म दिवस मनाया जाएगा। बता दें कि साल 2017 में कर्नाटक राज्य से कॉर्बेट पार्क में नौ हाथी लाए गए थे। इनमें से एक हथिनी गर्भवती थी। साल 2018 में दो अगस्त की सुबह उसने बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद दो अगस्त 2020 को उसका पहला जन्मदिन मनाया गया। इस बार भी कालागढ़ में नन्हें हाथी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। हालाकि सीमित कर्मचारियों की माने तो सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रख जा रहा है। वही नन्हें हाथी का नाम सावन रखा गया था ,इसी के साथ वन्य जीवों की भावना को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारि गेहूं के आटे में गुड़, बे्रड, कैले से मिलाकर पटेरा घास, दूब घास से निर्मित केक बनाने की तैयारि में जुटे हैं। नन्हें सावन हाथी सबसे पहले उस केक को खाएगा। इसके बाद मौजूद बच्चों द्वारा अन्य हाथियों को भी केक खिलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button