लेटेस्टशहर

14 को गाजियाबाद में गरजेंगे चन्द्रशेखर, बहुजन साइकिल यात्रा का करेंगे नेतृत्व

गाजियाबाद। आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के वेस्ट यूपी प्रभारी निजाम चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में निकाली जा रही बहुजन साइकिल को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की योगी सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार से लोग बहुत दुखी हैं। किसानों की समस्याओं का कोई हल नहीं निकाला जा रहा है, आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा है, पुलिस-प्रशासन निरंकुश हो गया है। आम आदमी की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के प्रति जागृत करने के उददेश्य से ही बहुजन साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। अल्पसख्यंक, दलित, पिछड़े व अति पिछड़े बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को गाजियाबाद में बहुजन साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी प्रमुख चन्द्रशेख्र करेंगे। निजाम चौधरी ने बताया कि यह यात्रा प्रताप विहार गाजियाबाद से शुरू होगी और जस्सीपुरा होते हुए नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क पर आकर संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बनने का कार्य आजाद समाज पार्टी कर रही है। 2022 के चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता बल पर भाजपा पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख की सीट हथिया रही है। इसका जवाब 2022 के चुनाव में जनता भाजपा को देने का काम करेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button