लेटेस्टशहर

ट्रानिका सिटी में बंद की गई फैक्ट्रियों को खुलवाने की मांग, सपा के जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव ने सीएम को भेजा पत्र

गाजियाबाद। सपा के जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव ने सीएम योगी को पत्र लिखकर लोनी में यूपीसीडा द्वारा बंद फैक्ट्रियों को खुलवाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने जिलाधिकारी आरके सिंह को भी दी है। सीएम योगी को भेजे गए पत्र में वीरेन्द्र यादव ने कहा है कि सीईटीपी के निरीक्षण में पायी गयी कमियों के कारण यूपीसीडा ने ट्रोनिका सिटी की 200 से अधिक फैक्ट्रियां बन्द करा दी गर्इं, इन फैक्ट्रियों में हजारों मजदूर कार्यरत थे जो बेरोजगार हो गए हैं। फैक्ट्रियों के बन्द होने के कारण मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का घोर संकट पैदा हो गया है। न केवल मजदूर ही इस बन्दी से प्रभावित हैं बल्कि फैक्ट्रियां चलाने वाले उद्यमी भी निराशा में हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दो बार लॉकडाउन में प्रतिष्ठानों के बन्द होने के कारण उद्यमियों, व्यापारियों, वहां छोटा-मोटा कारोबार करने वालों की आर्थिक रूप से कमर टूट गई है। मजदूर बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं, उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। उनके संस्थानों को यूपीसीडा द्वारा बन्द करा दिया गया है। उन्होंने जनहित में बंद फैक्ट्रियों को खुलवाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button