लेटेस्टशहर

सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर आस मोहम्मद को संगठन में दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

गाजियाबाद। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के साथ ही लखनऊ में बसपा के पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष आस मोहम्मद अल्वी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आस मोहम्मद अल्वी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने बारे में विस्तार से बताया था। अखिलेश यादव उनकी बातों से प्रभावित भी हुए और कहा कि अच्छे से मेहनत करो। आस मोहम्मद अल्वी ने लखनऊ से लौटने के बाद बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में जितना सुना था उससे कहीं अधिक उनसे मिलकर सौम्य स्वभाव का आभास हुआ। उन्होंने कहा कि एक पार्टी अध्यक्ष होने के नाते वे अपने बड़े से लेकर छोटे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वे अपने कार्यकर्ता के सम्मान की हमेशा रक्षा करने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी वे उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button